भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण से जुड़ी कहानी पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ की और चार स्टार तक दिए हैं। 'परमाणु' उन नायकों के बारे में है जो कभी लाइमलाइट में नहीं आते। फिल्म लगभग 35 करोड़ के बजट से तैयार हुई है और अपने दूसरे वीकेंड में 10.14 करोड़ का कारोबार पूरा किया है। फिल्म की 10वें दिन कमाई 4.53 करोड़ रुपये रही है।
{"_id":"5b14e7ba4f1c1b9d6e8b6336","slug":"john-abraham-film-parmanu-box-office-collection-day-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही 'परमाणु', जानिए 10वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही 'परमाणु', जानिए 10वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
Parmanu
फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बाकी के सारे कलाकारों ने उम्दा परफॉर्मेंस दिया है। यही परफॉर्मेंस लगातार बढ़ रहे कलेक्शन का सबूत है कि लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी काफी दमदार है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आकंड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकएंड तक 20.78 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 45.55 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।
parmanu
'परमाणु' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 58.51 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7.64 की कमाई कर डाली। रविवार को फिल्म ने 8.32 करोड़ और सोमवार को 4.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 3.81 की कमाई की। बुधवार को 3.48 करोड़ का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म ने 3.24 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को 2.05 करोड़, शनिवार को 3.56 करोड़ और रविवार को ये कलेक्शन बढ़कर 4.53 करोड़ पहुंच गया।
#Parmanu catches momentum, yet again, on [second] Sat and Sun... Nears ₹ 50 cr mark... Strong word of mouth has been its biggest strength, post release... [Week 2] Fri 2.05 cr, Sat 3.56 cr, Sun 4.53 cr. Total: ₹ 45.55 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 4, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। फिल्म भारत में 1935 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। वहीं देश के बाहर 270 स्क्रीन मिली हैं। 'परमाणु' को टोटल 2205 स्क्रीन मिली हैं। इस शुक्रवार करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई है ऐसे में शुक्रवार का कलेक्शन देखकर ही पता चलेगा कि फिल्म का कलेक्शन बढ़ता है या नहीं।