जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने धमाकेदार एक्शन और गुड लुक्स की वजह से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। 17 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्में जॉन इस साल अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन ने बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में की है और अपनी एक्टिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीता है।
2 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल
- फोटो : social media
फिल्मों के अलावा जॉन अपनी लव लाइफ और सीक्रेट मैरिज को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। हालांकि जॉन की पत्नी प्रिया रूंचल लाइमलाइट से दूर रहती हैं और कभी कभी ही मीडिया के सामने आती हैं। तो चलिए आज जॉन के जन्मदिन के मौके पर आपको दिखाते हैं जॉन और प्रिया की रोमांटिक तस्वीरें।
गुपचुप रचाई थी प्रिया से शादी
जॉन ने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो एक शांत किस्म के शख्स हैं। उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं हैं। ये ही वजह है कि साल 2013 में जब जॉन ने प्रिया रुंचल से गुपचुप तरीके से शादी की तो उन्होंने अपनी शादी की भनक किसी को नहीं लगने दी। इसके बाद साल 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ गर्लफ्रेंड प्रिया रूंचल को प्रिया अब्राहम लिख दिया तो लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चला।
4 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल
- फोटो : amar ujala
शादी के बाद भी जॉन और प्रिया अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखते हैं। हालांकि जब भी सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें सामने आती है तो फैंस का इन्हें भरपूर प्यार मिलता है।कुछ समय पहले जॉन और प्रिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में जॉन नारियल पानी पीते दिख रहे थे तो वहीं उनकी पत्नी प्रिया उन्हें किस कर रही थीं। दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया था।
जॉन ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रिया रूंचल के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। जॉन ने कहा था कि प्रिया पैपराजी की परवाह नहीं करती हैं, वो एक निजी इंसान हैं। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और पहले लॉस एंजेलिस में रह चुकी हैं। वो शांति से अपना काम करना पसंद करती हैं और मुझे ये बात अच्छी लगती है।