Jiah Khan Suicide Case: जिया खान ही नहीं, इन सितारों की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी, चौंका देगा हर एक नाम
जिया के परिवार के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। वहीं, इस मामले से अभिनेता सूरज पंचोली का नाम भी जुड़ा है। दरअलस, अभिनेत्री के पास से छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उन्होंने सूरज का नाम लिखा था। सुसाइड नोट के आधार पर अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें बॉम्बे हॉईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। आज यानी 28 अप्रैल को 10 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने जिया खान मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायाधीश एएस सैय्यद के मुताबिक, सबूतों की कमी के कारण अदालत अभिनेता को दोषी नहीं ठहरा सकती इसलिए उन्हें सभी आरोपों से बरी किया गया है।
इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी मौत की गुत्थी अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। अब तक इस राज से पर्दा नहीं उठ पाया है कि उनकी मौत कैसे और किन कारणों के वजह से हुई। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गई है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून साल 2020 को खुदकुशी कर ली थी। एक्टर की मौत की खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल था। सुशांत की लाश उनके घर से पंखे से लटकती मिली थी। उनकी मौत की खबर सुनकर उनका परिवार पूरी तरह से टूट गया था। इसके अलावा उनके फैंस भी इस खबर को सुनकर दंग रह गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया था और लोगों ने बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की मांग करनी शुरू कर दी। सुशांत के परिवार और फैंस ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन आज तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।
अभिनेत्री दिव्या भारती का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने कई दमदार फिल्में की थीं । पांच अप्रैल सन् 1993 की रात को खबर सामने आई की एक्ट्रेस की अपने घर के पांचवे फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। इसके बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान था। हालांकि, एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है।