सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही कम उम्र में ही जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया का शव उनके मुंबई के जुहू स्थित घर में मिला था। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब इतने सालों बाद जिया खान की मां ने सलमान खान पर सूरज पंचोली को बचाने के आरोप लगाए हैं।
दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मां रबिना अमीन ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के खिलाफ जांच को प्रभावित करने के लिए का आरोप लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर रबिना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
3 of 5
जिया खान और सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें जिया खान की मौत के एक हफ्ते बाद उनकी बहन कविता को छह पन्नों का एक लेटर मिला। हालांकि, इस लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन, ये जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रहा था। इस लेटर में साफ लिखा था कि वह अंदर से टूट चुकी हैं। लगातार धोखा खाने के बाद उनके पास जीने की वजह नहीं बची है।
वीडियो में रबिना कहती हैं, 'बॉलीवुड में इस दादागीरी को खत्म करना होगा। दादागीरी भी एक तरह से किसी को मारने की तरह ही है। जो कुछ भी अब हो रहा है, वह मुझे 2015 की याद दिलाता है। मुझे एक सीबीआई अफसर ने लंदन से बुलाया था। मैं उससे मिलने गई तो उसने मुझसे कहा था, आप आ जाओ हमें एक अहम सबूत मिला है। मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा, 'सलमान खान ने मुझे कॉल किया था। वह रोजाना ही मुझे कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह बहुत पैसा खर्च कर चुके हैं।'
रबिना ने आगे बताया, उनसे कहा गया था सूरज पंचोली को इंटेरोगेट भी मत करना। उसे छूना भी मत। तो हम क्या कर सकते हैं मैडम।' वह बहुत हताश नजर आ रहा था, मैं इस मामले को दिल्ली में बैठी उच्च सीबीआई अफसरों तक लेकर गई। अगर आप इस तरह पैसे और अपनी ताकत का इस्तेमाल मौत और जांच को प्रभावित करने के लिए करेंगे तो मुझे समझ नहीं आता कि बतौर नागरिक हम कहां जाएंगे। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि लड़िए, प्रदर्शन करिए और बॉलीवुड के इस बर्ताव को खत्म करिए।'