बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज राइटर जावेद अख्तर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'शोले', 'डॉन', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट हिट फिल्मों के लेखक जावेद अख्तर का असली नाम 'जादू' है। ऐसा माना जाता है कि यह नाम उनके पिता ने कविता की एक लाइन 'लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा' को पढ़कर उनका नाम रखा था। जावेद अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जावेद ने जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी को शादी के लिए प्रपोज किया था। कैसे? आइए जानते हैं...
2 of 5
जावेद अख़्तर
- फोटो : Social Media
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार जावेद अख्तर अपने संगीत को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फैंस भी उनके संगीत और शायरी को काफी पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो उनकी शादी का प्रपोजल लेकर हनी ईरानी की मां के पास सलमान खान के पिता सलीम खान गए थे, जिसके बाद उनकी शादी हनी ईरानी से हो पाई।
3 of 5
जावेद अख़्तर
- फोटो : Social Media
जावेद ने हनी के साथ पहली शादी की थी। उनकी शादी के बारे में एक कहानी बहुत प्रचलित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि जावेद अख्तर ने ताश खेलते-खेलते अपनी पत्नी हनी ईरानी को प्रपोज किया था। जावेद ने जुआ खेलते समय हनी ईरानी से कहा था कि अगर ताश का पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। जावेद के यह कहने के बाद पत्ता सही निकला और इसके बाद गीतकार जावेद ने हनी ईरानी से सच में शादी की थी।
4 of 5
जावेद अख्तर और हनी ईरानी
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी शादी के वक्त जावेद महज 27 साल के थे। वहीं उनकी पत्नी हनी ईरानी महज 17 की थीं। हनी ने काफी कम उम्र में जावेद अख्तर से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान जब हनी की मां के पास उनका रिश्ता लेकर गए तो वह इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उस समय उन्होंने कहा था कि दोनों को शादी करने दो जब वह दर-दर की ठोकरें खाएंगे तो खुद ही वापस आ जाएंगे।
5 of 5
जावेद अख्तर और हनी ईरानी
- फोटो : social media
आपको बता दें कि शादी के बाद हनी और जावेद की जिंदगी काफी परेशानियों में गुजरी थी। शादी के कुछ ही समय बाद हनी ने बेटी जोया को जन्म दिया था। इसके बाद साल 1970 में जावेद अख्तर को शबाना आजमी से प्यार हो गया। जावेद अख्तर ने दूसरी शादी शबाना आजमी से की है। ऐसा माना जाता है कि जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से पूछकर ही दूसरी शादी की थी।