श्रीदेवी की दोनों बेटियों का रिश्ता काफी मजबूत है। दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखी गई हैं। जिसमें दोनों के बीच की बॉंडिंग साफ दिखाई दी। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन जाह्नवी ने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
18वें बर्थडे पर खुशी को श्रीदेवी की कमी खलने नहीं दे रहीं जाह्नवी, 7 लाख लोग देख चुके हैं वीडियो
खुशी आज अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस दिन को और भी खास बनाने के लिए जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो दोनों बहनों के बचपन का है। इस वीडियो में जाह्नवी अपनी छोटी बहन खुशी के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जाह्नवी ने लिखा - 'यह वीडियो एक छोटा सा उदाहरण है कि बचपन में तुमने मुझे कितना तंग किया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इतना ज्यादा कि तुम सोच भी नहीं सकती।' इस वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स खुशी को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाह्नवी की 'धड़क' फिल्म ने ठीक-ठाक बिजनेस किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर लीड रोल में थे। यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। हालांकि 'सैराट' की तरह कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाई। हालांकि जाह्नवी और ईशान की जोड़ी को इस फिल्म में दर्शकों ने पसंद किया था।