बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं जान्हवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है। लेकिन इस बार जान्हवी की इंस्टाग्राम स्टोरीज वायरल हो रही हैं।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ वैकेशन मनाती दिखी अभिनेत्री, तस्वीरें हुईं वायरल
दरअसल हाल ही में जान्हवी ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में जान्हवी मस्ती करती नजर आ रही हैं। हालांकि जो बात इन तस्वीरों को खास बनाती है, वो है जान्हवी के साथ मौजूद शख्स। तस्वीर में जान्हवी के साथ अक्षत राजन नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अक्षत राजन, जान्हवी कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताए जाते है। ऐसे में ये तस्वीरें अपने आप में काफी खास हो जाती हैं। तस्वीरों में जान्हवी और अक्षत साथ में ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं ये तस्वीरें जान्हवी के फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं।
A post shared by Filmy Gali (@filmy_gali) on
वहीं बात जान्हवी के आगामी प्रोजेक्टस की करें तो हाल ही में फिल्म गुंजन सक्सेना द कार्गिल गर्ल के पोस्टर सामने आए थे। इसके अलावा दोस्ताना 2 और करण जौहर की फिल्म तख्त भी जान्हवी के खाते में शामिल है।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on