सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन जल्दही रिलीज होने वाली है। सैफ इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और इसलिए सैफ जवानी जानेमन की पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान सैफ अली खान ने कपिल की क्लास लगाई। दरअसल कपिल शर्मा को कई बार करीना, दीपिका के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा जा चुका है लेकिन इस बार सैफ ने मजाक-मजाक में कपिल की क्लास लगा दी है।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
सैफ अली खान की इस बात पर कपिल शर्मा ने भी अपनी सफाई पेश की और एक्टर को जबरदस्त जवाब भी दिया। दरअसल शो में जैसे ही कपिल ने सैफ से पूछा करीना उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं? इसपर सैफ ने कहा, "आप शादीशुदा हैं।" सैफ की बात टालने के लिए कपिल इधर उधर की बातें करने लगते हैं तभी सैफ उनकी क्लास लगाते हुए कहते हैं, "नहीं, क्योंकि जब आखिरी बार मेरी बीवी करीना कपूर आपके शो पर आई थी तो तुम फैल गए थे।"
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
इसपर कपिल कहते हैं- ऐसी बात नहीं है, आपकी ही नहीं किसी की भी बीवी हो मैं ऐसा ही करता हूं।' कपिल की यह बात सुनकर सैफ अली खान के साथ वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बता दें इस वीडियो को सोनी टीवी ने यूट्यूब पर जारी किया है। यह शो का प्रोमो है। जिसमें सैफ अली खान के साथ-साथ अलाया फर्नीचरवाला, तबु, चंकी पांडे, फरीदा जलाल और कुबरा सैत जैसे सितारे नजर आएंगे।
यहां देखें वीडियो
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
बता दें सैफ का एक बयान पिछले दिनों खूब चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश के आने के पहले इंडिया की कोई अवधारणा थी। सैफ ने कहा था कि उन्हें उदयभान राठौर का किरदार बहुत आकर्षक लगा था इसलिए छोड़ नहीं पाए लेकिन इसमें पॉलिटिकल नैरेटिव बदला गया है और वो खतरनाक है।''
5 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : Social Media
सैफ ने इस इंटरव्यू में कहा था, 'कुछ वजहों से मैं कोई स्टैंड नहीं ले पाया, शायद अगली बार ऐसा करूं। मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे बहुत ही आकर्षक लगा था। लेकिन यह कोई इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है। सैफ के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।