फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी, साउथ के इस सुपरस्टार संग हुई थी पहली फिल्म ऑफर

Mon, 06 Mar 2023 09:50 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know some interesting facts about actress whoes first film was dhadak
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर ईशान खट्टर नजर आए थे। दोनों ही स्टार्स की यह डेब्यू फिल्म थी। जान्हवी बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखती थीं, जिसकी वजह से वह अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में डांस, मॉडलिंग जैसे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करती थीं,  लेकिन क्या आपको पता है कि जान्हवी की मां और बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी उनकी तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे। 

janhvi kapoor birthday special know some interesting facts about actress whoes first film was dhadak
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जी हां, उन्हें लगता था कि उनकी भोली-भाली बेटी इंडस्ट्री में सर्वाइव नहीं कर सकेंगी। इसलिए श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि डॉक्टर बनें। चादंनी अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं एक्टिंग के प्रति उनका झुकाव बचपन से ही था, जिसकी वजह से उन्होंने भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग को ही चुना।

janhvi kapoor birthday special know some interesting facts about actress whoes first film was dhadak
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी के पिता बोनी कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने, लेकिन उनकी मां उन्हें इस चमक दमक भरी दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी मन लगाकर पढ़ाई करे और डॉक्टर बन जाए। दरअसल, जान्हवी के आस-पास फिल्मी माहौल था। वह इसी माहौल में पली बड़ी थीं, जिसकी वजह से ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ आकर्षित होना स्वभाविक था। 

यह भी पढ़ें- Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट पर फैन के साथ दिखे सलमान खान, यूजर्स को पसंद आया 'भाईजान' का नया लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know some interesting facts about actress whoes first film was dhadak
ऑर्गेंजा साड़ी में जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी ने साल 2018 में इस ग्लैमरस दुनिया में कदम रखा और यह से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई,जिसके बाद वह इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा बन गईं। इसके बाद एक्ट्रेस कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं। उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना’, ‘द कारगिल गर्ल’,'रूही' जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी। 

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: बॉलीवुड को लेकर रणबीर कपूर ने कही बड़ी बात, एक्टर बोले-फिल्म इंडस्ट्री में अपनापन नहीं रहा

विज्ञापन
janhvi kapoor birthday special know some interesting facts about actress whoes first film was dhadak
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल', संजय त्रिपाठी की 'बॉम्बे गर्ल' समेत कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए जान्हवी आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें-Daisy Shah: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी डेजी शाह, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed