फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: करोड़ों की मालकिन हैं जान्हवी कपूर, एक महीने में इतना कमा लेती हैं श्रीदेवी की बेटी

Mon, 06 Mar 2023 09:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Mar 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Birthday know unknown facts about Sridevi daughter and her net worth career struggle story films
Janhvi Kapoor - फोटो : अमर उजाला

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। जान्हवी ने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीता और कुछ साल में ही अपनी अलग पहचान बना ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी के एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक के सभी फैंस दीवाने हैं। जान्हवी बेहद आलीशान जीवन जीती हैं। अभिनेत्री आज अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्क के बारे में...

Janhvi Kapoor Birthday know unknown facts about Sridevi daughter and her net worth career struggle story films
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री का जन्म छह मार्च 1997 में मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने फिल्म 'धड़क' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही वह टॉप की अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। महज कुछ साल में ही उन्होंने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। फिल्मों से अभिनेत्री की ज्यादा कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी 58 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी एक महीने की सैलरी लगभग 50 लाख है। वह एक साल में छह करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं।
Allu Arjun: डीजे मार्टिन गैरिक्स के साथ 'ऊं अंटावा' गाने पर जमकर थिरके अल्लू अर्जुन, बेकाबू हुए फैंस

Janhvi Kapoor Birthday know unknown facts about Sridevi daughter and her net worth career struggle story films
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

फिल्मों के अलावा जान्हवी विज्ञापनों, स्टेज परफॉर्मेंसेस और मॉडलिंग से भी मोटी कमाई करती हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमाई से जुहू में एक घर भी खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार, घर की कीमत 38 करोड़ है। उनका घर सी फेसिंग है। फर्नीचर से लेकर दीवारों तक उनके घर के लुक को शानदार बनाते हैं।
MC Stan: एमसी स्टैन ने सानिया मिर्जा के आखिरी मैच में दी लाइव परफॉर्मेंस, टेनिस प्लेयर ने खुश होकर लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Birthday know unknown facts about Sridevi daughter and her net worth career struggle story films
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

जान्हवी कपूर महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। अभिनेत्री के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास ऑडी ए6 कार है, जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई भी है।
Urfi Javed: उर्फी ने नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया से जताई सहानुभूति, बोलीं- इन्हें देख याद आ गए पुराने दिन

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Birthday know unknown facts about Sridevi daughter and her net worth career struggle story films
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें जान्हवी के फिल्मी करियर के बारे में तो वह 'धड़क' फिल्म के बाद 'घोस्ट स्टोरी' में नजर आईं। इसके अलावा वह 'गुंजन सक्सैना' और रूही में भी नजर आ चुकी हैं। जान्हवी कपूर भले ही आलीशान जीवन जीना पसंद करती हैं, लेकिन अपने फैंस लिए वह जमीन से जुड़ी हुई रहती हैं। अक्सर फैंस के साथ वह मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इसके साथ ही अपना जन्मदिन भी वह परिवार के साथ ही मनाना पसंद करती हैं।
Karan Aujla: शादी के बंधन में बंधे पंजाबी सिंगर करण औजला, साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed