अभिनेत्री जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रहीं श्रीदेवी की बेटी हैं लेकिन आज एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और अपने नाम से जानी जाती हैं। हर बेटी की तरह जान्हवी भी अपनी मां से बेहद प्यार करती हैं लेकिन एक स्टार किड होने के फायदे के साथ ही नुकसान भी होते हैं। कई बार उनकी तुलना मां श्रीदेवी की फिल्मों से की जाती है और जिसके चलते कई बार उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने एक्ट्रेस ने अपनी मां को याद करते हुए उनसे जुड़ी कई बातें साझा की और उनकी आलोचना की जाने पर भी अपनी बात रखी।
2 of 5
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में जब जान्हवी कपूर से पूछा गया कि उन्हें अपनी मां से विरासत में कौन से गुण या स्किल्स मिली हैं तो जान्हवी कपूर ने बताया कि उन्हें पेंटिंग करना पसंद है और कई बार वह सेट पर ब्रेक टाइम में स्केचिंग भी करती हैं। जान्हवी कपूर ने इस दौरान अपनी मां को याद करते हुए उनके बारे में भावुक कर देने वाली बातें भी बताईं।
3 of 5
जान्हवी कपूर और श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी से पूछा गया कि उन्हें श्रीदेवी यानी अपनी मां के बारे में सबसे ज्यादा क्या याद है, तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें बस उनकी याद आती है। इसके आगे बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि जब तक उनकी मां श्रीदेवी उन्हें नहीं उठाती थीं, वह तब तक बिस्तर से नहीं उठती थीं। अपनी मां का चेहरा देखे बिना एक्ट्रेस कमरे से बाहर नहीं निकलती थीं और रात को उन्हें गुड नाईट कहे बिना नहीं सोती थीं।
4 of 5
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी की बेटी होने के नाते जान्हवी कपूर को आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं? इस बात पर एक्ट्रेस कहती हैं कि लोग उनकी पहली चार फिल्मों की तुलना श्रीदेवी की 300 फिल्मों से करते हैं, मैं और कुछ नहीं जानती, हां लेकिन अपना करियर उनके लिए बनाना चाहती हूं। इसके आगे जान्हवी ने कहा कि नाम तो रोशन करना ही पड़ेगा।
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो जान्हवी की फिल्म गुडलक जैरी हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को जान्हवी कपूर का बदला हुआ स्टाइल भी काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस वरुण धवन की फिल्म बवाल के शूटिंग में भी व्यस्त हैं।