फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं। वहीं पिछले महीने इस राज्य से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद यहां के हालातों के लेकर आए दिन खबरें सुनने के मिलती हैं। देखा जाए तो जम्मू-कश्मीर के हालात हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता संजय सूरी ने भी वहां के हालातों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
sanjay suri
- फोटो : file photo
अभिनेता संजय सूरी ने हाल ही में न्यूज 18 डिजिटल को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और कश्मीर में बिताए दिनों को याद किया है। जम्मू-कश्मीर में पैदा हुए संजय सूरी वहां पर 19 साल तक रहे। इस दौरान उन्होंने बचपन से लेकर बड़े होने तक जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। इन अनुभवों को ही उन्होंने इंटरव्यू में साझा किया है।
3 of 5
Sanjay Suri
- फोटो : social media
संजय सूरी ने कहा- 'मैं उन दिनों को बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहता जब मेरे और परिवार के साथ गलत हुआ था।' हाल के दिनों पर जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर बात करे हुए संजय सूरी ने कहा कि फिलहाल उनके परिवार का तो अब कोई वहां नहीं रहता है। कुछ दोस्त हैं जिनसे फोन पर बात होती रहती हैं। कश्मीर की अच्छी बात ये है कि वहीं चीजों को कई महीनों तक स्टोर करके राखा जा सकता है। इसी वजह से चीजें जल्दी खराब नहीं होती हैं।
4 of 5
sanjay suri
- फोटो : social media
गौरतलब है कि संजय सूरी के पिता को आतंकवादियों ने एक हमले में मार दिया था। इस हादसे के बाद एकदम से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। इस घटना के बाद संजय सूरी को अपने परिवार के साथ शरणार्थी कैम्प में रहना पड़ा और बाद में दिल्ली जा कर बस गए। संजय सूरी के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं।
5 of 5
Sanjay Suri
- फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर से संबंध रखने वालों में कुणाल खेमू ,अनुपम खेर, मानव कौल और टीवी अभिनेत्री एकता कौल जैेसे कलाकार का नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया था। इस अनुच्छेद के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था।
पढ़ें: कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये 5 सितारे, एक तो है पटौदी खानदान का दामाद