बॉलीवुड के गलियारों से रोज कोई न कोई नई जानकारी सामने आती ही रहती है और फैंस भी सितारों से जुड़ी खबरें जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक खुद से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। तो चलिए जानते आज एंटरटेनमेंट जगत से किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 11
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी एक्टिंग के साथ स्टनिंग लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेटेस्ट फोटोज में जैकलीन को रेड बॉडीकॉन हाई थाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है। एक बार फिर से जैकलीन का कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है।
3 of 11
निया शर्मा
- फोटो : insta
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी निया ने बोल्डनेस का तड़का लगाया है। व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर टॉप में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
4 of 11
शिवलीका ओबरॉय
- फोटो : insta
एक्ट्रेस शिवलीका ओबरॉय जल्दी ही आगामी फिल्म 'खुदा हाफिज 2' में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस समय वह सोशल मीडिया पर अपनी शोख अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में शिवलीका ओबरॉय लखनवी अंदाज में नजर आ रही हैं।
5 of 11
सारा अली खान
- फोटो : insta
अभिनेत्री सारा अली खान अपने कूल और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें तो साझा करती ही रहती हैं, साथ ही कई बार वह अपने वर्कआउट की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, लेटेस्ट तस्वीरों में सारा को वर्काआउट मूड में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने प्रोटीन शेक पीते हुए फोटो को कैप्शन दिया, 'आप वर्कआउट से छुट्टी नहीं लेते हैं, आप वर्कआउट करने के लिए छुट्टी लेते हैं!'