ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अंबानी परिवार की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की सभी रस्में उदयपुर में होगी। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा जिसकी तैयारियों की पहली तस्वीर सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप कहेंगे कि किसी फिल्म की शूटिंग का सेट है।
ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की पहली तस्वीर LEAK, देखते ही कहेंगे 'ये है फिल्म का भव्य सेट'
ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उदयपुर झील के पास स्टेज बनाया गया है। अंबानी परिवार भगवान में बहुत विश्वास करता है इसी वजह से स्टेज पर श्रीनाथ जी की मूर्ति भी लगाई गई है, इसके साथ ही स्टेज पर भव्य भवन भी दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कैप्शन दिया गया है कि यह ईशा की मेहंदी सेरेमनी की तैयारी है। इन तस्वीरों के अलावा उदयपुर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ईशा अंबानी की शादी की रस्में जिस होटल में होंगी वह लाइटों से जगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक शादी के कार्यक्रम प्रसिद्ध जगमंदिर, लेक पैलेस, उदयविलास और लीला पैलेस में आयोजित होंगे।
A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
आपको बता दें, ईशा की शादी के लिए अंबानी परिवार ने अपना खजाना खोल दिया है। उदयपुर पहुंचे ही अंबानी परिवार ने 'अन्न सेवा' दी जिसमें वे 7 से 10 दिसंबर तक गरीब लोगों को दिन में तीन बार खाना खिलाएंगे। खबर है कि इस अन्न सेवा में तकरीबन 5100 लोगों का खाना खिलाया जाएगा।
अन्न सेवा के दौरान मुकेश और नीता अंबानी के साथ-साथ ईशा के सास-ससुर अजय और स्वाति पीरामल भी मौजूद थे। साथ ही ईशा और उनके मंगेतर आनंद भी दिखाई दिए। अन्न सेवा कार्यक्रम 4 दिन तक लगातार चलेगा। यह अन्न सेवा उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में की गई थी।