शादियों के इस सीजन में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी शादी होने जा रही है । ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद से होने जा रही है । हाल ही में ईशा अंबानी की शादी का कार्ड सामने आया था । अब उनकी शादी की डेट के साथ इस रॉयल वेडिंग की डिटेल भी रिवील हो गई है ।
2 of 5
isha ambani engagement party
ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को तय हुई है । अंबानी और पीरामल परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया, 'हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को फिक्स हुई है । शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में संपन्न होगी ।' इसमें दोनों परिवारों के सदस्य व करीबी दोस्त शामिल होंगे।'
शादी से पहले अंबानी और पीरामल फैमिली अपने दोस्तों के लिए डिनर ऑर्गनाइज करेगी जो उदयपुर में होगा । डिनर पार्टी के थीम में राजस्थान कल्चर को ध्यान में रखकर तैयारियां की जाएंगी । बता दें कि इस बयान को जारी करने से पहले मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और कोकिलाबेन सिद्धीविनायक मंदिर पहुंचे थे ।
अंबानी फैमिली में सबसे पहला कार्ड गणपति बप्पा को ही दिया । अब सभी की नजरें ईशा और आनंद की शादी पर टिकी हुई हैं । बता दें कि 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में ईशा और आनंद की सगाई का जश्न मनाया गया था । 3 दिन के इस प्रोग्राम में बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की थी ।
आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। ईशा के साथ उनके भाई आकाश अंबानी की सगाई भी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हो चुकी है। खबर है कि दोनों भाई-बहन की शादी साथ में होगी । वहीं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी राधिका मर्चेंट नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं ।