आयुष्मान खुराना ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक चार हिट फिल्में बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो दी है। जिसके बाद आयुष्मान के पास निर्माताओं की लाइन लग गई है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि वो ऐसी फिल्में करने का रिस्क उठाते हैं जिन फिल्मों के बारे में दूसरे एक्टर दो बार सोचते हैं। बधाई हो की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है।
100 करोड़ी बनने जा रही आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो', पहले हफ्ते ही 'बाजार' हुई ढेर
दूसरे हफ्ते की कमाई के मामले में बधाई हो अक्षय कुमार की गोल्ड और अजय देवगन की रेड को पीछे नहीं छोड़ पाई। फिल्म दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में मजबूती के साथ टिकी हुई है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है ऐसे में बधाई हो के पास 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने का अच्छा मौका है।
#BadhaaiHo maintains a healthy trend on second Mon... Should cross ₹ 90 cr mark on second Wed... [Week 2] Fri 3.40 cr, Sat 6.60 cr, Sun 8.15 cr, Mon 2.60 cr. Total: ₹ 86.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2018
सैफ अली खान की फिल्म बाजार का बुरा हाल है। 26 अक्टूबर को रिलीज हुई बाजार ने वीकेंड में ठीक-ठाक बिजनेस किया लेकिन उसके बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में 44 फीसदी की कमी देखी गई। शुक्रवार को बाजार ने 3.07 करोड़, शनिवार को 4.10 करोड़, रविवार को 4.76 करोड़ और सोमवार को 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल बिजनेस 13.63 करोड़ रहा।
बाजार की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। इस फिल्म से गौरव चावला ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है और इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।