हमेशा फिट नजर आने वालीं श्रीदेवी के 54 साल की उम्र में यूं चले जाने से उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। उनका शव आज दोपहर तक मुंबई लाए जाने की उम्मीद है।
श्रीदेवी के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है, हालांकि अब सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिल रही है कि श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट से नहीं बल्कि किसी और वजह से हुई है। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला पत्रकार सवाल पूछती है कि क्या वह जवान रहने के लिए कोई इंजेक्शन लेती हैं। इसके जवाब में श्रीदेवी क्या कहती हैं आइए जानते हैं।
यह वीडियो श्रीदेवी की फिल्म ‘रुप की रानी’ के प्रीमियर का है। जब महिला पत्रकार उनकी सुंदरता का राज पूछटी हैं तो श्रीदेवी इसका जवाब देते हुए कहती हैं, 'पता नहीं लोग यह सोच कैसे लेते हैं, बिल्कुल नहीं।'
इंटरव्यू में आगे श्रीदेवी कहती हैं यह कोई लक नहीं है कि मैं इंडस्ट्री में आ सकी। सिर्फ लक पर निर्भर नहीं रह सकतें। एक इंसान के अंदर सभी तरह की क्वालिटीज होना जरुरी होता है। राइट टैलेंट, ब्यूटी और यह भी पता होना चाहिए की डांस कैसे करना है। तब कही जाकर आप इंडस्ट्री में सरवाइव कर सकते हैं।
श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसके चलते वह दुबई नहीं जा सकीं।