कंगना रणौत आखिरकार राजनीति की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। बॉलीवुड की क्वीन को अक्सर सम-सामयिक मुद्दों पर बयान देते देखा जाता है। साथ ही वह इंडस्ट्री पर भी कटाक्ष करने से बिल्कुल नहीं कतराती हैं। कंगना को फिल्म निर्माता करण जौहर से लेकर कई बड़े सितारों पर निशाना साधते देखा जा चुका है। वहीं अब अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स का मानना है कि कंगना ने एक दफा फिर आलिया भट्ट को निशाना बनाया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में अभिनेत्री नेपो किड पर उन पुरस्कारों को पाने के लिए कटाक्ष कर रही हैं जो खुद कंगना के पास प्रचुर मात्रा में हैं। नेटिजन्स की राय है कि यह आलिया भट्ट के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार पर कटाक्ष था जो उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए मिला था।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कंगना रणौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से प्रत्याशी बनाया है। इसी बीच एक इंटरव्यू में उनसे राहुल गांधी को लेकर उनके विचारों के बारे में पूछा गया। इस पर कंगना ने कहा, 'मैं उन्हें वैसे ही देखती हूं जैसे फिल्म इंडस्ट्री का राजा बेटा। जैसे वहां उन्होंने बेटी को अवॉर्ड्स दे दिए कि कंगना को सारे अवॉर्ड्स मिल गए, मुझे भी चाहिए। नाराज हो गई है, इस बार सारे अवॉर्ड्स उन्हीं को दो।'
Vettaiyan: इस अक्तूबर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रजनीकांत की 'वेट्टैयन', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर की घोषणा
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड से किसी ने उन्हें उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है। बॉलीवुड से भी लोग मेरे लिए खुश हैं। ये बात अलग है कि हम जो राष्ट्रवादी लोग हैं, हमनें 10-15 साल पहले शुरू किया है। हालांकि, जो नेपो माफिया हैं, उनका अच्छा खासा सेटअप है, तो वो लोग हमें दबाने में कामयाब हो जाते हैं।'
Pushpa 2 Teaser: दिल थामकर बैठिए! कल इतने बजे आएगा 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
काम के मोर्चे पर, कंगना रणौत को अगली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा जाएगा। इस मूवी में अभिनेत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में न केवल कंगना मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने निर्देशन भी किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री को विष्णु मांचू अभिनीत फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए भी चुना गया है। इसमें प्रभास भगवान शिव की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जबकि विष्णु मांचू उनके भक्त के किरदार में नजर आएंगे।
Akshay Kumar: हेरा फेरी 4 और हाउसफुल 5 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट