कंगना रनौत, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में अपनी परफॉर्मेंस के अलावा विवाद के कारण भी चर्चा में हैं। हाल ही में कंगना ने शबाना आजमी और जावेद अख्तर को कराची काउंसिल का न्योता स्वीकारने को लेकर कहा है कि ऐसे लोग एंटी नेशनल हैं और देश को टुकड़ों में देखना चाहते हैं।
2 of 5
मेंटल है क्या
- फोटो : self
अब कंगना को लेकर एक और खबर आ रही है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक कंगना ने 'मेंटल है क्या' के मेकर्स से सोलो पोस्टर रिलीज करने की डिमांड की है। खबरों की मानें तो कंगना ने तब तक फिल्म के पोस्टर को शूट करने से मना कर दिया है जब तक उनका सोलो पोस्टर शूट नहीं किया जाता।
कंगना की इस डिमांड से राजकुमार राव और एकता कपूर को बुरा लग सकता है। एकता कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। वहीं राजकुमार राव इस फिल्म में कंगना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए खास पहचान रखते हैं और दोनों की ‘क्वीन’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है और इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्टर कर रहे हैं। प्रकाश को उनकी तेलुगु फिल्म ‘बोमेलाट्टा’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। मेंटल है क्या की शूटिंग कुछ हद तक पूरी हो चुकी है। 'मेंटल है क्या' के जरिए राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है।
5 of 5
पुलवामा हमले के बाद कंगना ने बताया शबाना-जावेद को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का समर्थक
- फोटो : self
बता दें कंगना रनौत ने हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने शबाना आजमी और जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए उन्हें 'भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग' का समर्थक भी बताया था। कंगना ने कहा था आखिरकार, उन्होंने कराची में हो रहे फेस्टिवल का न्यौता क्यों स्वीकार क्यों किया। क्या उन्हें पता नहीं है कि उरी की घटना के बाद हमारे देश में पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर दिया गया है। इसके बाद शबाना ने कंगना को अपने अंदाज में जवाब दिया था।