श्रीदेवी के असमय मौत से ना केवल उनके करीबी और परिवार के लोग बल्कि लाखों-करोड़ों फैंस भी सदमे में थे। बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बरसी में महज कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की इस डीवा को को कुछ इस तरह याद करते हैं।
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : file photo
श्रीदेवी के परिवार के लोग सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।श्रीदेवी की भतीजी सोनम कपूर ने उनसे जुड़ा एक किस्सा हाल ही में शेयर किया। जूम टीवी के साथ एक इंटरव्यू में सोनम से पूछा गया कि 'श्रीदवी की कौन सी फिल्म है जो उनकी फेवरेट है?'
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : file photo
सोनम ने बताया कि 'उनकी मिस्टर इंडिया मेरी फेवरेट फिल्म है। बचपन में उनके साथ की कई यादें जुड़ी हुई हैं। मुझे याद हैं हम उनके बेडरूम में जाते थे और फिल्म हम हैं राही प्यार के अक्सर देखा करते थे।'
4 of 5
Sridevi
- फोटो : file photo
हाल ही में चेन्नई स्थित श्रीदेवी के घर में उनके लिए पूजा रखी गई। इस मौके पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की। इस पूजा में अनिल कपूर भी शामिल हुए। पूजा के दौरान पूरा परिवार गमगीन नजर आया।
5 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
श्रीदेवी के जाने के गम से अभी भी कपूर परिवार बाहर नहीं आ पाया है । बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में उनकी मौत हुई। जब तक बोनी कपूर कमरे में पहुंचे तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी। अब बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी को अकेले संभाल रहे हैं ।