दीपिका पादुकोण की पिछले साल टेनिस धुरंधर
नोवाक जोकोविच के साथ आई तस्वीरें ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त तो दोनों की डेटिंग की खबरें नहीं आईं लेकिन अब नोवाक की एक्स-गर्लफ्रेंड के एक बयान ने सनसनी मचा दी है।
2 of 6
दीपिका पादुकोण, नोवाक जोकोविच
नोवाक की एक्स-गर्लफ्रेंड Natasa Bekvalac ने अंग्रेजी वेबसाइट
डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है जिससे रणवीर सिंह की रातों की नींद उड़ सकती है। Natasa ने कहा है कि नोवाक दीपिका को डेट कर ज्यादा खुश रहेंगे।
3 of 6
पत्नी जेलेना के साथ नोवाक जोकोविच
अब इस बयान से Natasa ने उनके डेटिंग की खबर कंफर्म तो नहीं की है लेकिन इससे अफवाहों का बाजार जरूर गर्म हो गया है। बता दें कि नोवाक शादीशुदा हैं और उनके एक बेटा भी है। नोवाक ने अपनी बचपन की दोस्त Jelena से शादी की थी।
4 of 6
दीपिका पादुकोण, नोवाक जोकोविच
दीपिका और नोवाक को पिछले साल अमेरिका में डिनर करते देखा गया था। उस दौरान कई अंग्रेजी वेबसाइट दीपिका को पहचान नहीं पाई थीं। दीपिका के फैंस ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद ही ये कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
5 of 6
दीपिका पादुकोण, जेलेना जोकोविच
नोवाक के बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया था। नोवाक का कहना था कि दीपिका उनकी पत्नी की काफी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि उनकी पत्नी उस डिनर पर मौजूद नहीं थीं। दीपिका और नोवाक की पत्नी की साथ में विंबलडन के दौरान एक तस्वीर आई थी जिसमें दीपिका के पिता और बहन भी साथ थे।