एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलवुड में एंट्री की थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म धड़क को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। इस फिल्म के बाद से ही जाह्नवी कपूर का नाम ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जाने लगा हालांकि अभी तक दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताते आए हैं।
2 of 5
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter
- फोटो : social media
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी और ईशान दोनों रिलेशनशिप में हैं। यही नहीं बोनी कपूर की ओर से भी दोनों को मंजूरी मिल गई है। ईशान अक्सर जाह्नवी के घर आते-जाते रहते हैं। बोनी कपूर-मोना कपूर की बेटी और जाह्नवी की बहन अंशुला अक्सर इस कपल को मजाकिया अंदाज में छेड़ती रहती हैं।
3 of 5
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter
- फोटो : social media
एक्टिंग के मामले में फिल्म धड़क में जाह्नवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर को उनकी एक्टिंग की बुरी समीक्षा मिलने पर वो काफी रोई थीं। यह बात उन्होंने एक वेबसाइट से की थी।
4 of 5
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter
- फोटो : social media
गल्फ न्यूज के अनुसार फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरा रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जाह्नवी की इस बात ने उनके फैंस और धड़क के दर्शकों को भी हैरान कर दिया थे।
5 of 5
Janhvi Kapoor-Ishaan Khatter
- फोटो : social media
जाह्नवी अभी फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही दोस्ताना 2 में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है। समझा जा रहा है कि ये हीरो ईशान खट्टर हो सकते हैं।