बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता इरफान खान को गुजरे 10 महीने हुए हैं। उनके फैंस अपने चहीते अभिनेता की यादों को गले से लगाए रहते हैं और कई मौकों पर उन्हें याद करते हैं। वहीं उनकी पत्नी सुतापा सिकदर इरफान के जाने के बाद अकेली हो गई हैं। वैलेंटाइन के मौके पर उन्होंने अपने प्यार और पति को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
सुतापा सिकदर इरफान की मौत से बेहद टूट गई हैं। अपने दुख को हल्का करने के लिए वह कई बार इरफान के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं। अब वैलेंटाइन के मौके पर सुतापा ने इरफान को खूब याद किया और फार्महाउस से उनकी मेमोरी स्टोन की फोटो फैंस संग भी साझा की। यहां इरफान के आगे फूल रखे हुए हैं। सुतापा ने लिखा ‘यादों के सिवा और कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रह जाता’।
3 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : twitter
इसपर फैंस भी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा ‘मैं हमेशा बहुत दुखी हो जाती हूं जब भी इरफान सर के बारे में कोई पोस्ट देखती हूं। मैं अभी तक खुद को दुख में ही पाती हैं। मैं अपने आपको संभालने की कोशिश करती हूं लेकिन संभाल नहीं पाती। ये इरफान सर की प्राकृतिक एनर्जी है। मेरी तरह बहुत लोग होंगे जो उन्हें ठीक से अलविदा तक नहीं कह सके। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे’।
4 of 5
इरफान खान, बाबिल खान
- फोटो : Instagram: @babil,i,k
इरफान के फैंस उनके जाने के बाद भी उनपर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं सुतापा कभी थ्रोबैक फोटो शेयर कर तो कभी उनपर पंक्तियां लिखकर याद करती रहती हैं। वहीं 7 जनवरी को उनकी जयंती पर बेटे बाबिल ने काफी भावुक पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने पूरे परिवार का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें पिता इरफान, मां सुतापा और भाई अयान दिख रहे थे।
5 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : social media
सुतापा और इरफान की मुलाकात नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में हुई थी। यहां इरफान अभिनय सीखने आए थे और सुतापा थियेटर टीचर बनने। दोनों ने फ्रेशर पार्टी में जाना। यहीं से कहानी शुरू हुई और 10 साल की जान पहचान के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।