बॉलीवुड को 'सदमा', 'लम्हें' और 'चांदनी' जैसी यादगार फिल्में देने वाली श्रीदेवी का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव से भरा रहा है। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की प्रेम कहानी सिर्फ बोनी कपूर के साथ ही नहीं सुनी जाती, बल्कि उनकी जिंदगी में मिथुन का नाम भी काफी चर्चा में रहा है।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
यूं तो श्रीदेवी का नाम कई एक्टर और डायरेक्टर के साथ जुड़ा। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती और बोनी कपूर की वजह से उनकी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही। बोनी कपूर की शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह श्रीदेवी को ही माना जाता है।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा होने के बावजूद मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे। मिथुन ने 1979 में एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी। ये योगिता की दूसरी शादी थी। इससे पहले योगिता किशोर कुमार की पत्नी थीं लेकिन 1978 में दोनों का तलाक हो गया था।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
मिथुन और श्रीदेवी ने लगातार कई फिल्मों में एक साथ काम किया और वो सुपरहिट रहीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो दोनों ने चुपचाप शादी भी कर ली थी। जब योगिता को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने मिथुन को श्रीदेवी से दूर रहने की हिदायत दी।
योगिता सार्वजनिक तौर पर भले ही खामोश थी लेकिन वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में श्रीदेवी की घुसपैठ साफ देख पा रही थी। श्री और मिथुन की बढती नजदीकियों से वो बेखबर नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने मिथुन और श्री की शादी की खबरें तक सुनी।
मिथुन के प्यार में पागल श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी, आज हैं उन्हीं की पत्नी
लेकिन मिथुन और श्रीदेवी किसी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं थे। एक इंटरव्यू में योगिता बाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उनको मिथुन की दूसरी शादी के बारे में पता था। उन्होंने श्रीदेवी को मिथुन की दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया था। रिश्तों से उलझती योगिता ने एक बार सुसाइड करने की भी कोशिश की थी।