सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में बतौर मुख्यातिथि आए थे। जिसके बाद उनके विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण शो के बचाव में खड़े हो गए थे। वहीं अमित कुमार के बाद शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी शो के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि शो में टैलेंट से ज्यादा गरीबी दिखाई जाती है। इस रिपोर्ट में हम आपको सोनू निगम के एक थ्रोबैक इंटरव्यू के बारे में बता रहे हैं जिसमें उन्होंने टीवी रियलिटी शोज की असलियत के बारे में बताया था, जो वाकई हैरान कर देने वाली है।
थ्रोबैक: जब सोनू निगम ने खोली थी रियलिटी शोज की पोल, इंडियन आइडल के जजों पर जमकर साधा था निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 25 May 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन