फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियन आइडल' के विनर से लेकर मोहम्मद रफी के जन्मदिन तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 24 Dec 2018 08:49 AM IST
अर्पना दुबे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अर्पना दुबे Updated Mon, 24 Dec 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
indian idol 10 - फोटो : amar ujala

सलमान ने जीता 'इंडियन आइडल 10' का खिताब


इंडियन आइडल 10 का फिनाले रविवार को हुआ, जिसमें सलमान अली ने बाकी चार कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया। सलमान को 25 लाख रुपये ईनाम में मिले। उनके अलावा अंकुश भारद्वाज टॉप 2 कंटेस्टेंट रहे। इंडियन आइडल के फिनाले में जीरो की स्टारकास्ट पहुंची। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने सभी कंटेस्टेंट की हौसला अफजाई की।

पढ़ें: 'इंडियन आइडल 10' में सब को पीछे छोड़ विनर बना ये कंटेस्टेंट, ईनाम में मिला 25 लाख और एक कार

indian idol 10 finale to mohammad rafi here top 5 news
mohammad rafi - फोटो : file photo
मोहम्मद रफी का जन्मदिन आज
चार दशक से भी ज्यादा समय तक अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गायक मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। मोहम्मद रफी के ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे। यह गाने हैं, आज मौसम बड़ा बेईमान है, तारीफ करूं क्या उसकी, चाहूंगा मैं तुझे, अभी ना जाओ छोड़कर। उन्होंने हिंदी गानों के अलावा कई क्षेत्रीय और विदेशी भाषा में भी गाने गाए। 

पढ़ें: 'तुम मुझे भुला न पाओगे' से लेकर 'जो वादा किया' तक, सुनें मोहम्मद रफी के 10 बेहतरीन नगमें
indian idol 10 finale to mohammad rafi here top 5 news
anil kapoor - फोटो : file photo
अनिल कपूर का जन्मदिन आज
दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। अनिल कपूर ने साल 1983 में फिल्म वो सात दिन से बतौर मुख्य कलाकार फिल्मों में एंट्री ली थी। इससे पहले वह कई फिल्मों में नजर तो आए, लेकिन इन फिल्मों में उनका किरदार बेहद छोटा रहा। महज 12 साल की उम्र में अनिल कपूर पहली बार बड़ी स्क्रीन पर नजर आए थे। इतने सालों तक बॉलीवुड में राज करने के बाद अनिल कपूर की गिनती सदाबहार एक्टर में होती है।

पढ़ें: बी-ग्रेड एक्ट्रेस के साथ कमरे में ऐसी हालत में मिले थे अनिल कपूर, देखते ही पत्नी ने छोड़ दिया था घर
विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol 10 finale to mohammad rafi here top 5 news
bigg boss 12 - फोटो : amar ujala
सोमी खान 'बिग बॉस 12' से बाहर
बिग बॉस 12 का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। 30 दिसंबर को बिग बॉस का फिनाले होगा। उससे पहले वीकेंड का वॉर एपिसोड में सोमी खान घर से बेघर हो गईं। उनके बाहर होने पर सबसे ज्यादा दुख दीपक ठाकुर को हुआ। बता दें कि दीपक ठाकुर सोमी को पसंद करते हैं। वो कई बार अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं।

पढ़ें: बिग बॉस: दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने सड़कों पर उतरे फैन्स, तस्वीरों में देखें गजब का नजारा
विज्ञापन
indian idol 10 finale to mohammad rafi here top 5 news
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा ने किया नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट
विवादों के बीच एक्टर नसीरुद्दीन शाह को फिल्मी सितारों का समर्थन मिला है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और रिचा चड्ढा ने नसीरुद्दीन शाह को सपोर्ट करते हुए उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है। नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि देश की हवा में जहर घुल चुका है और इस बात से उन्हें गुस्सा आता है। बयान पर बवाल मचने के बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी थी। स्वरा भास्कर ने नसीरुद्दीन शाह के बयान के सपोर्ट में लिखा, ‘हमारा घर है। कौन निकाल सकता है हमें यहां से।'

पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, बोलीं- 'कौन निकाल सकता है हमें यहां से'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed