मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में अब बस एक ही हफ्ता बचा है। ऐसे में घर में सुरभि, सोमी, दीपक, रोमिल, करणवीर , श्रीसंथ और दीपिका की बचे हैं। माना जा रहा है कि आज रात के एपिसोड में सोमी खान को अपना सामान पैक करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच आपको बता दें कि दीपक ठाकुर को लेकर सड़कों पर उनके फैन्स उतर आए हैं...
शो में बतौर जोड़ीदार पहुंचे दीपक ठाकुर एक भोजपुरी सिंगर हैं। वह अपनी फैन उर्वशी वानी के साथ घर में एंटर हुए थे। उर्वशी बहुत पहले ही शो से बाहर हो चुकी हैं लेकिन दीपक अभी भी अपने कारनामे से घर में टिके हुए हैं। वह इस मोड़ पर आकर शो के टॉप 5 में शामिल हो चुके हैं।
दीपक ठाकुर शुरुआत से ही बिग बॉस के दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और समय-समय पर उन्होंने घर में खुद के बनाए गाने भी गाए हैं। जिसमें कभी सलमान के लिए तारीफ तो कभी घर के किसी सदस्य की खिंचाई की है। दीपक ठाकुर घर में हर किसी से मिलकर खेलते नजर आए हैं।
वहीं, शो के दौरान कंटेस्टेंट सोमी खान के प्यार में दीपक ठाकुर रात-रात भर सोया नहीं करते हैं। उन्होंने शो में खुद इस बात को माना था कि उन्हे ंसोमी खान बहुत पंसद हैं और शादी के लिए उन्हें ऐसी ही लड़की की तलाश थी, इसके बाद से दीपक ठाकुर को लगातार शो के अंदर और बाहर सोमी खान के लेकर ट्रोल होना पड़ा।
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
बीते वीकेंड का वार से पहले सलमान खान ने दीपक के घरवालों से वीडियो कॉल के जरिए शो में बात की थी और उसके कुछ दिन बात दीपक के पिता शो में अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बाकी सदस्यों के घरवाले भी शो में आए थे। लेकिन आपको बता दें कि दीपक ठाकुर ऐसी पॉपुलैरिटी देखकर ऐसा लगता है कि वह बिग बॉस के विजेता बन सकते हैं।