बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता दुनिया भर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन अब अमेरिका में अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी की झलक देखने को मिली है। दरअसल, न्यू जर्सी के एडिसन सिटी में रहने वाले एक भारतीय अमेरिकी परिवार ने अपने घर पर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को स्थापित किया है। इस दौरान एक शानदार जश्न का आयोजन भी किया गया, जिसमें नेता अल्बर्ट जसानी भी शामिल हुए।
2 of 4
भारतीय-अमेरिकी परिवार ने लगाया बिग बी का स्टैचू
- फोटो : सोशल मीडिया
एडिसन में भारतीय सुपरस्टार के एक फैन क्लब द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया। इसी दौरान यहां रहने वाले रिंकू और गोपी सेठ ने अपने घर के बाहर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की। इस मौके पर लगभग 600 लोग इकट्ठा हुए, जिसे अक्सर लिटिल इंडिया कहा जाता है। इस मौके पर सभी लोगों ने काफी मस्ती की। लोग पटाखे फोड़ते और डांस करते हुए नजर आए। अभिनेता की प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया। इस स्टैचू में अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के मोड में बैठे हुए हैं। इस प्रतिमा को राजस्थान में डिजाइन किया गया था और इसकी लागत 75,000 अमेरिकी डालर यानी लगभग 60 लाख रुपये से अधिक आई।
3 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
इंटरनेट सुरक्षा इंजीनियर गोपी ने बताया, 'अमिताभ बच्चन मेरे और मेरी पत्नी के लिए किसी भगवान से कम नही हैं। उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, वह उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी है। वह जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और वह अपने फैंस का भी खूब ख्याल रखते हैं। वह बाकी सितारों की तरह नहीं हैं इसलिए मैंने सोचा कि मुझे उनकी प्रतिमा को अपने घर के बाहर रखना चाहिए।'
4 of 4
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
गोपी सेठ के मुताबिक, अमिताभ बच्चन प्रतिमा के बारे में जानते हैं और जब बिग बी को इस प्रतिमा के बारे में पता चला था तब उन्होंने गोपी सेठ से कहा था कि वह इस सम्मान के लायक नहीं हैं। सेठ ने कहा कि वह 1991 में न्यू जर्सी में नवरात्रि एक समारोह में पहली बार अपने भगवान (बिग बी) से मिले थे। तब से ही वह उनके बड़े फैन हैं। गोपी सेठ पिछले तीन दशकों से 'बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली' की वेबसाइट www.BigBEFamily.com चला रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने प्रशंसकों को अमेरिका और विश्व स्तर पर संगठित कर रहे हैं जो बाद में एक वेबसाइट में बदल गया।