इंडिया कूत्यूर वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस शानदार फैशन वीक का समापन 31 जुलाई को दिल्ली में हुआ। शो में दोनों सितारों ने अपने शानदार लुक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Jason Sanjay: इस एक फिल्म में काम करेंगे चार स्टार किड्स! दलपति विजय के बेटे जेसन संजय करेंगे निर्देशन
2 of 5
इंडिया कूत्यूर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
लहंगे में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बालों और स्मोकी आई मेकअप के साथ उन्होंने लोगों को ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वहीं, हल्के सुनहरे रंग शेरवानी में विक्की कौशल बेहद हैंडसम लग रहे थे।
3 of 5
इंडिया कूत्यूर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
रश्मिका मंदाना और विक्की जल्द ही 'छावा' में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने विक्की कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए का अपना अनुभव साझा किया। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, और रश्मिका उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभा रही हैं।
4 of 5
इंडिया कूत्यूर वीक 2024
- फोटो : एएनआई
एएनआई से बात करते हुए रश्मिका ने कहा, "छावा की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आया। हमने छावा को लेकर चीजें गुप्त रखी हैं, क्योंकि हम इसे आप सभी के लिए खूबसूरती से पेश करना चाहते हैं। मुझे विक्की के साथ काम करके बहुत मजा आया और आज मैं उनके साथ रैंप पर चल रही हूं, जिसने इसे और खास बना दिया। हमारे पास आपके लिए कुछ बहुत ही रोमांचक है। इसका बेसब्री से इंतजार करें।"
5 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : PTI
वर्क फ्रंट की बात करें तो छावा के अलावा रश्मिका फिल्म सिकंदर में भी काम कर रही हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान ए आर मुरुगदास के हाथों में है। इसे अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है।
Mrunal Thakur: करोड़ों रुपये की मालकिन हैं मृणाल, जानिए उनके शानदार करियर और नेटवर्थ के बारे में सब कुछ