फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो चुकी हैं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी लहराया अपनी सफलता का परचम

Mon, 14 Aug 2023 01:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Aug 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Independence Week Releases Film Gadar 2 OMG 2 Mission Mangal Batla House Raksha Bandhan Mission Mangal
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस का मौका बॉलीवुड फिल्मों के लिए काफी खास होता है। इंडस्ट्री ने इस अवसर पर हमेशा देश के लिए कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन अगर आपको लग रहा है कि 15 अगस्त के मौके पर बॉलीवुड वाले केवल देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्में ही रिलीज करते हैं तो यह आपकी गलतफहमी है। बॉक्स ऑफिस के कारोबार को देखते हुए फिल्म वाले कुछ ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जिनका स्वाद उन दिनों चल रही हवा के मुताबिक हो। इस साल फिल्म ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं, उन फिल्मों पर जो पिछले पांच साल के अंदर 15 अगस्त के दिन रिलीज की गई हैं और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। 

Independence Week Releases Film Gadar 2 OMG 2 Mission Mangal Batla House Raksha Bandhan Mission Mangal
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

गदर 2
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं तो वहीं कुछ के रिकॉर्ड तोड़ने की ओर है। रिलीज डे पर इस फिल्म ने 40 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था। वहीं तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 15 अगस्त तक उम्मीद जताई जा रही है फिल्म 175 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है।

Celebs: अभिनेता बनने से पहले देश सेवा कर चुके हैं ये सितारे, कोई मेजर तो कोई कर्नल के पद पर था तैनात

Independence Week Releases Film Gadar 2 OMG 2 Mission Mangal Batla House Raksha Bandhan Mission Mangal
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ओएमजी 2
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, फिल्म की कमाई में भी इजाफा होता दिख रहा है। 'ओएमजी 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14. 5 करोड़ का कारोबार किया है, जिसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 24 करोड़ रुपए हो गई है। यह फिल्म गदर 2 के साथ ही रिलीज की गई है। 

Kangana Ranaut: लोगों को पसंद नहीं आया 'स्वागतांजलि' गाने में कंगना का डांस? एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Week Releases Film Gadar 2 OMG 2 Mission Mangal Batla House Raksha Bandhan Mission Mangal
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिशन मंगल 
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार, विद्या बालन स्टारर 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही बहुत मोटी कमाई नहीं की, लेकिन देश के स्पेस प्रोग्राम पर बनी यह दर्शकों के दिलों में उतरने में कामयाब जरूर हुई है। आज भी लोग इस फिल्म की तारीफ करते हैं। बता दें कि यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज हुई थी। 

Deepika Padukone: दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए शेयर किया खास पोस्ट, पति को टैग कर दिखाई शादी की झलक

विज्ञापन
Independence Week Releases Film Gadar 2 OMG 2 Mission Mangal Batla House Raksha Bandhan Mission Mangal
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

बाटला हाउस 
बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम को दर्शक अक्सर देशभक्ति फिल्मों में देखना ही पसंद करते हैं। ‘बाटला हाउस’ 2008 में दिल्ली को हिला देने वाले वाली आतंकियों से हुई मुठभेड़ पर आधारित थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। बता दें कि यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में रिलीज हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed