फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut gets trolled for her dance in Swaghathaanjali song from Tamil film Chandramukhi 2

Kangana Ranaut: लोगों को पसंद नहीं आया 'स्वागतांजलि' गाने में कंगना का डांस? एक्ट्रेस को कर रहे ट्रोल

Mon, 14 Aug 2023 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

बता दें कि 'चंद्रमुखी 2' 19 सितंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में पी. वासु द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut gets trolled for her dance in Swaghathaanjali song from Tamil film Chandramukhi 2
चंद्रमुखी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला सिंगल 'स्वागतांजलि' रिलीज हो चुका है। इसमें कंगना डांस करती नजर आई हैं। इस गाने में एक्ट्रेस भरतनाट्यम नृत्य करती दिख रही हैं। गाने को ऑस्कर विजेता एम एम कीरावानी ने कंपोज किया है। यूं तो कंगना ने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है, मगर सोशल मीडिया पर कई नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एक्ट्रेस को बताया खराब डांसर
यूजर्स कंगना को उनके डांस के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कंगना एक अच्छी एक्टर हो सकती हैं, लेकिन वह अच्छी डांसर बिल्कुल भी नहीं हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने क्लासिकल डांस की करीब 17 सालों तक ट्रेनिंग ली है और कंगना का डांस देख रही हूं।'
विज्ञापन

Ghoomer: 'मैंने उनसे काम के प्रति ईमानदारी सीखी है', अभिषेक ने पिता अमिताभ और शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आए फैंस
हालांकि, कुछ यूजर्स कंगना के सपोर्ट में भी आए हैं। एक ने लिखा, 'सब जानते हैं कि डांस कोई मामूली बात नहीं, उन्होंने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है और वो दिख भी रही है। लेकिन, लोगों को बातें बनानी हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कंगना रणौत की परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं है। इसलिए वह सिनेमा की दुनिया की रानी हैं।'
Shabana Azmi: मेलबर्न में तिरंगा फहराकर शबाना आजमी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बोलीं- ध्वजारोहण करना गर्व की बात

इन फिल्मों में आएंगी नजर
बता दें कि 'चंद्रमुखी 2' 19 सितंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 'चंद्रमुखी 2' साल 2005 में पी. वासु द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा कंगना रणौत फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना 'तेजस' में पायलट की भूमिका निभाती दिखेंगी।
Deepika Padukone: दीपिका ने अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए शेयर किया खास पोस्ट, पति को टैग कर दिखाई शादी की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed