13 जनवरी 1983 को फिल्मी घराने में पैदा हुए इमरान खान, आमिर खान की बहन नुजहत खान और अनिल पाल के बेटे हैं। इमरान के पिता अनिल पाल ने 1981 में आई फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में काम किया, वहीं नुजहत खान ने 1989 में आई फिल्म राख में अभिनय किया। इमरान ने आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
2 of 5
Imran Khan
- फोटो : twitter
इमरान खान ने जाने तू या जाने ना से बतौर लीड एक्टर अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज इमरान को हिंदी सिनेमा में 12 साल पूरे हो गए हैं। इमरान की फिल्म 'जाने तू या जाने ना' आज ही के दिन 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान ने कॉलेज स्टूडेंट जय सिंह राठौर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के चलते उन्हे बेस्ट डेब्यू एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।
3 of 5
इमरान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
2008 में ही इमरान किडनैप फिल्म में नजर आए। इस फिल्म के बाद इमरान कई सारी फिल्मों में नजर आए लेकिन अपने मामा आमिर खान की तरह इंडस्ट्री में कुछ खास जगह नहीं बना पाए। इमरान खान फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े हुए हैं लेकिन वह वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो किसी स्टार किड को मिलता है। इमरान को बॉलीवुड में 12 साल हो चुके है लेकिन साल 2015 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।
4 of 5
गोरी तेरे प्यार में
- फोटो : twitter
इमरान ने 'जाने तू या जाने ना', 'किडनैप', 'लक', 'आई हेट लव स्टोरी', 'ब्रेक के बाद', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'एक मैं और एक तू' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया और बाकी फिल्में मुंह के बल गिरीं।
5 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
इमरान खान ने साल 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई। अवंतिका और इमरान की एक बेटी भी है जिसका नाम इमायरा है। इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में हैं। दोनों को लेकर अलग- अलग खबरें आ रहीं हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी ये कपल अलग हो रहा है। वहीं ऐसी खबरें थीं कि इमरान खान वाइफ अवंतिका मलिक से तलाक लेने जा रहे हैं।