बड़े पर्दे की खूबसूरत अदाकारा इलियाना डिक्रूज हर साल 1 नवंबर को अपना जन्मिदन मनाती हैं। उनका जन्म साल 1987 में मुंबई में रोनाल्डो डिक्रूज और समीरा डिक्रूज के घर हुआ था। इलियाना ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद महज 19 साल की उम्र में उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उनका पहली फिल्म 'देवासु' थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर ऑफ साउथ के फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
South Actor: 33 साल छोटी लड़की से शादी करेगा ये साउथ एक्टर, कहा- दिल से जवान हूं, इसमें कुछ भी गलत नहीं
2 of 4
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। बाद में उन्होंने 'पोकरी', 'किक', 'जुलाई' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। साउथ में सफलता पाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। उनकी पहली ही हिंदी फिल्म 'बर्फी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनुराग बासु ने किया था।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
3 of 4
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के चार अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। इसके बाद वह 'मैं तेरा हीरो', 'रेड' और 'बादशाहो' जैसी फिल्मों में नजर आईं। आखिरी बार वह अभिषेक बच्चन के साथ 'द बिग बुल में नजर आई थीं।' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी।
Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या राय के 10 बेहतरीन किरदार, हर तस्वीर में दिखेगी सुंदरता की अनदेखी मोहक मिसाल
4 of 4
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : सोशल मीडिया
इलियाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। लाखों की संख्या में उन्हें लोग फॉलो करते हैं। कुछ साल पहले एक्ट्रेस ने ट्विटर पर अपने बारे में कुछ ऐसा बताया था जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें नींद में चलने की आदत है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि वह लगभग मान चुकी हैं कि वह रात को नींद में चलती हैं। उन्होंने आगे कहा था कि अगर वह नींद में नहीं चलती हैं तो सुबह उन्हें अपने पैरों में सूजन और जख्म क्यों देखने को मिलते हैं। उनकी इस बात पर फैंस के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आए थे।
Sushrii Mishraa: सैन्य परिवार की इस युवती का बॉलीवुड में धमाका, सलमान के बहनोई की नई फिल्म में मिला बड़ा मौका