{"_id":"5d803c858ebc3e01486032f0","slug":"iifa-rocks-2019-andhadhun-wins-four-awards-and-tumbbad-wins-two","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आइफा अवार्ड्स की पहली शाम रही फिल्म 'अंधाधुन' के नाम, राउतरे और राघवन की फिल्म ने जीते चार पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आइफा अवार्ड्स की पहली शाम रही फिल्म 'अंधाधुन' के नाम, राउतरे और राघवन की फिल्म ने जीते चार पुरस्कार
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
iifa
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने सोमवार की रात मुंबई में शुरू हुए आइफा अवार्ड्स की पहली ही शाम को धमाल कर दिया। तकनीकी कैटेगरी के अवार्ड्स समारोह आइफा रॉक्स में फिल्म अंधाधुन चार पुरस्कार जीतकर नंबर वन रही।
2 of 6
IIFA Rocks 2019
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपने 20 साल के इतिहास में पहली बार हिंदुस्तान की सरजमीं पर हो रहे आइफा अवार्ड्स की पहली शाम यानी आइफा रॉक्स की रंगीनियों से सोमवार रात मायानगरी गुलजार हुई। इसी शाम हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को बनाने वाले तकनीशियों को भी इनाम मिले।
3 of 6
IIFA Rocks 2019
- फोटो : IIFA
अंधाधुन ने इन पुरस्कारों में बाजी मार ली। फिल्म तकनीकी पुरस्कारों में चार पुरस्कार मिले। फिल्म अंधाधुन के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार श्रीरामराघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाढा सुरती और योगेश चंदेकर को, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार पूजा लाढा सुरती को, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण के लिए अजय कुमार पी बी को और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत के लिए डैनियल बी जॉर्ज को आइफा अवार्ड्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
IIFA Rocks 2019
- फोटो : IIFA
तकनीकी कैटेगरी के बाकी पुरस्कार में तुम्बड के लिए सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संरचना का पुरस्कार कुणाल शर्मा को और सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव का पुरस्कार फिल्मगेट फिल्म्स एबी को मिला। फिल्म पद्मावत में सर्वश्रेष्ठ छायांकन के लिए सुदीप चटर्जी ने, फिल्म बधाई हो में सर्वश्रेष्ठ संवाद के लिए अक्षत घिल्डियाल को, फिल्म पद्मावत में सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन के लिए कृति महेश मिद्या और ज्योति तोमर पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
5 of 6
ali fazal
- फोटो : amar ujala
इस शाम को मनोरंजक बनाने के लिए सिनेमा के तमाम सितारों ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुतियां दी और आइफा अवार्ड्स की इस पहली शाम की मेजबानी की राधिका आप्टे और अली फजल ने। मंच पर प्रस्तुतियां देने वालों में बिलिनेयर पॉप स्टार बन चुकीं ध्वनि भानुशाली को सबसे ज्यादा तालियां मिलीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।