दीया मिर्जा ने सलमान खान के साथ तुमको ना भूल पाएंगे फिल्म में काम करके कई दिलों को जीता था। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है, क्योंकि यह उनकी और सलमान की पहली फिल्म थी। सेट से जुड़ी कुछ यादें साझा करते हुए दीया ने एक घटना का जिक्र भी किया, जिसने उन्हें चौंका दिया।
2 of 5
सलमान खान- दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया ने साझा किया किस्सा
कनेक्ट सिने के साथ बातचीत में दीया ने कहा, "एक दिन जब हम शूट के लिए तैयार हो रहे थे तो फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभा रही एक अभिनेत्री पास खड़ी थीं। सलमान ने मुझसे कहा कि क्या तुम जानती हो, एक वक्त था जब ये मेरी हीरोइन हुआ करती थीं, लेकिन अब मेरी मां का रोल कर रही हैं?"
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
सलमान के मजाक से हैरान रह गईं दीया
दीया को यह सुनकर झटका लगा और सलमान ने फिर कहा, "हां, वह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक में मेरी लीडिंग लेडी थीं।" अभिनेता की इस बात पर दीया को समझ में नहीं आया कि वह कैसे प्रतिक्रिया दें, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अभिनेत्री सलमान की ही उम्र की रही होंगी। इसके बाद सलमान ने मजाक करते हुए कहा, "हां, और एक दिन तुम मेरी मां का किरदार निभाओगी। दीया ने कहा कि यह सुनकर मैं चौंक गई थी।
4 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
सुपरस्टार के साथ फिल्म पाकर थीं बेहद खुश
दीया ने कहा, "जब मैंने वह फिल्म साइन की थी, तब मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थी और जब हम साथ काम करने लगे तो मैं हर दिन उन्हें देखकर सोचती थी कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं उस व्यक्ति के साथ काम कर रही हूं, जिनकी फिल्मों को मैं बार-बार देखा करती थी।"
5 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
इस वेब सीरीज में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया को पिछली बार धक-धक नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने उज्मा नाम की महिला का किरदार निभाया था। हाल ही में वह अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज आईसी 814: द कंधार हाईजैक में नजर आई थीं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने इस वजह से बॉलीवुड में काम न करने का किया था फैसला, 'पुष्पा' का मुंबई में बड़ा खुलासा