बॉलीवुड में सितारों की निजी जिंदगी में कोई हलचल हो या पेशेवर रूप से कोई नई जानकारी या फिर सेलेब्स की गॉसिप्स। फैंस अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ी हर चीज से अपडेट रहना चाहते हैं। सिनेमा की दुनिया से भी हर रोज कोई न कोई नई खबर आती ही रहती है। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट।
2 of 11
अभिनेत्री प्रणिता सुभाष ने दी मां बनने की खुशखबरी
- फोटो : insta
हंगामा फिल्म फेम एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष मां बन गई हैं। उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। अभिनेत्री ने तस्वीरों के जरिए ये खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। प्रणिता अपनी प्यारी बेटी को दुलारती दिखाई दे रही हैं।
3 of 11
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
सारा अली खान वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों में उनका अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में सारा क्रीम कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सारा ने बिकिनी टॉप के साथ मैचिंग ट्रांसपेरेंट सीक्विन पैंट्स टीमअप की है। साथ ही व्हाइट पर्ल्स के चोकर और गोल्ड चेन के साथ लुक को पूरा किया है।

4 of 11
कार्तिक आर्यन
- फोटो : insta
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को हिट साबित हो ही चुकी है। इसके टाइटल ट्रैक का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक महीने का नंबर वन ट्रेंडिंग बन गया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जाहिर की है।
5 of 11
जेनिफर विंगेट
- फोटो : insta
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट अपने कातिलाना अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ देती हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी उनका बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। बता दें कि अभी 9 जून को ही उनकी सीरीज कोड एम का सीजन 2 रिलीज हुआ है।