एक्टर सोनू सूद की लोकप्रियता आज हर तरफ है। वो जिस तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं, लोग उन्हें धरती का मसीहा मानने लगे हैं। कई बार सोशल मीडिया पर फैंस उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल कर चुके हैं। जिसके जवाब में सोनू सूद ने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक बार मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि सोनू सूद या सलमान खान को देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। राखी की इस बात पर कई लोगों ने सहमति जताई थी और अब एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी सोनू सूद को पीएम बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की है।
इच्छा: सोनू सूद को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं हुमा कुरैशी, बोलीं- उन्हें चुनाव में खड़ा होना चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन