पिछले दिनों बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे को कैंसर हुआ और इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी से जूझते पाए गए । अब एक और बॉलीवुड का बड़ा कलाकार भयानक बीमारी से ग्रसित हो गया है । ये हैं ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन । जी हां, इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने दी है ।
ऋतिक ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की । इसमें वो अपने पिता राकेश रोशन के साथ नजर आ रहे हैं । फोटो जिम की है । ऐसा लग रहा है कि पिता और बेटा दोनों ही अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं । इस फोटो को शेयर करते हुए ऋतिक ने पिता की बीमारी का खुलासा किया ।
'ये उनके गले को प्रभावित कर रहा है । वो इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । मेरा परिवार बहुत खुशनसीब है जो हमें उनके जैसा लीडर मिला ।' ऋतिक के इस पूरे मैसेज से साफ है कि राकेश रोशन को ये बीमारी हुई है । बता दें कि squamous cell carcinoma एक तरह का स्किन कैंसर होता है ।
राकेश रोशन का इलाज शुरू हो चुका है । कैंसर से जूझ रहे एक्टर सोनाली बेंद्रे, इरफान खान और ऋषि कपूर की लिस्ट में राकेश रोशन का नाम भी शामिल हो गया है । बता दें कि ऋतिक ने अपने पिता के निर्देशन में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था ।