असल जिंदगी में बॉक्स ऑफिस के नए वीर रणवीर सिंह के साथ सात फेरे ले चुकीं दीपिका पादुकोण ने अब परदे पर रणवीर सिंह की पत्नी बनने से मना कर दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार की शाम अपना हनीमून श्रीलंका में मनाकर वापस लौट आए हैं।
लौटते ही रणवीर सिंह सीधे मुंबई के एक सिनेमाघर पहुंचे और वहां चल रही फिल्म सिम्बा को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान रणवीर ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। उधर, दीपिका पादुकोण ने आते ही अपनी अगली फिल्म 'छपाक' पर काम शुरू कर दिया है।
3 of 6
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
सोमवार को दीपिका ने फिल्म से जुड़े तकनीकी लोगों के साथ बैठक की और अपने किरदार के लिए जरूरी प्रोस्थेटिक मेकअप पर सलाह मशविरा किया। 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार हैं जिनकी फिल्म 'राजी' ने साल 2018 में 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की।
4 of 6
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी हीरो होंगे। सोमवार को ही ये भी खबर आई कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म '83' (जो कि 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी है) के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका से इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार करने के लिए गुजारिश की है । निर्माताओं का कहना है कि ये काम दीपिका सात दिन में भी पूरा कर सकती हैं।
5 of 6
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस पर दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर दीपिका की जो ब्रांड वैल्यू है, उसे वह किसी स्पेशल एपीयरेंस के जरिए कमजोर नहीं करना चाहतीं। 'पद्मावत' के बाद दीपिका की जो भी फिल्म आएगी, उसके लिए फिल्म वितरकों ने अभी से गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं।