बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के घर शोक का माहौल है। उनके नाना और मशहूर फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का बुधवार सुबह निधन हो गया था। जुहू स्थित श्मशानगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जे ओम प्रकाश की शवयात्रा में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच जे ओम प्रकाश की अंतिम इच्छा को लेकर खुलासा हुआ है।
2 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबाय की खबर के अनुसार जे ओम प्रकाश की आखिरी इच्छा ये थी कि उनके निधन के बाद किसी भी तरह की शोक सभा का आयोजन न किया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक अपनी इस अच्छा को जे ओम प्रकाश ने बेटी पिंकी रोशन, दामाद राकेश रोशन और नाती ऋतिक रोशन को बताई थी।
3 of 5
hrithik roshan
- फोटो : social media
यही वजह है जो रोशन परिवरा ने जे ओम प्रकाश की शोक सभी नहीं रखी। इतना ही नहीं जे ओम प्रकाश की विल में भी अपनी इच्छा की जिक्र किया है। साथ ही ये भी लिखा है कि उनकी अस्थियों को मुंबई के पास किसी समंदर में विसर्जित कर दिया जाए, इसलिए उनकी अस्थियों का विसर्जन मुंबई में किया जाएगा।
4 of 5
J Om Prakash
- फोटो : social media
गौरतलब है कि जे ओम प्रकाश के निधन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र समेत सुजैन खान जैसे बड़े सितारे परिवार रोशन से मिलने पहुंचा। जे ओम प्रकाश 93 साल के थे। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'आप की कसम' (1974), 'आखिर क्यों?' (1985), 'अपना बना लो' (1982), 'अपनापन' (1977), 'आशा' (1980), 'अर्पण' (1983), 'आदमी खिलौना है' (1993) रहीं। उन्होंने राजेश खन्ना और जीतेंद्र जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया।
5 of 5
j om prakash
- फोटो : social media
बंटवारे से पहले के पंजाब के सियालकोट में 24 जनवरी 1927 को जन्मे जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना को उनके करियर के बेहतरीन दौर में दो सुपरहिट फिल्में आपकी कसम और आखिर क्यों दी। इसके उन्होंने कई फिल्में से दर्शकों के दिलों को जीता। अपनी फिल्मों के निर्माता होने के अलावा जे ओम प्रकाश ने दूसरे निर्देशकों की फिल्मों में भी पैसा लगाया।