ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान दोनों ही आजकल अपनी डेटिंग लाइफ के लेकर सुर्खियों में हैं। ऋतिक रोशन की सबा आजाद को डेट करने की खबरें आ रही हैं, तो सुजैन भी अक्सर अर्सलन गोनी के साथ नजर आती हैं। हाल ही में सुजैन खान अर्सलान गोनी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं।
Bollywood : तुर्की में अर्सलान गोनी के साथ छुट्टी मनाकर वापस लौटीं सुजैन खान, एयरपोर्ट पर साथ आए नजर
रिपोर्ट्स की माने तो सुजैन अर्सलान गोनी के साथ तुर्की में छुट्टी मनाकर वापस लौटी हैं। अर्सलान गोनी एक्टर अली गोनी के कजिन हैं। दोनों के डेट करने की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। सुजैन और अर्सलान मुंबई के एयरपोर्ट पर एक दूसरे से ट्विनिंग करते हुए नजर आए। सुजैन ने ब्लैक टॉप के साथ ब्लैक जैकेट और ब्लू डेनिम पहनी थी। वहीं, अर्सलान ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक जैकेट पहनी थी।
अर्सलान तुर्की में 'लव एक तरफा' नाम के प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गए थे। वहीं, सुजैन भी उनके साथ गई थी। दोनों की मुंबई एयरपोर्ट की पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सुजैन खान और अर्सलान गोनी आए दिन एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। यही नहीं, दोनों कई पार्टीज में भी साथ ही दिखते हैं।