बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हुए करीब 6 साल हो गए हैं। इसके बाद बी दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं। ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों की परवरिश एक आम माता-पिता की तरह ही करते हैं जिससे उनके तलाक का असर बच्चों पर ना पड़े। इसी के चलते हाल ही में ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान अपने बच्चों की चिंता में लॉकडाउन के बीच ऋतिक के घर पर ही रहने के लिए आ गई हैं।
बच्चों के साथ ऋतिक रोशन की तस्वीर साझा कर सुजैन खान ने बताया, 'जिंदगी क्या है ?'
सुजैन खान इन दिनों ऋतिक के घर पर ही अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। इसी बीच सुजैन वक्त निकालकर सोशल मीडिया पर भी कई सारी पोस्ट साझा करती रहती हैं। सुजैन जब ऋतिक के घर पर रहने के लिए गई थीं तब उन्होंने कई तस्वीरें साझा कर बताया था कि उनकी टैम्पररी काम करने की जगह कैसी दिखती है। वहीं अब हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जिंदगी क्या है?
सुजैन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है। जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ अपने घर की बाल्कनी में खड़े हुए हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि वो अपने बच्चों के साथ कुछ चर्चा कर रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ सुजैन ने बताया है कि जिंदगी क्या है। सुजैन ने इस पोस्ट के कैप्शन में विलियम हेनरी की कविता 'Leisure' की कुछ पंक्तियां लिखी हैं। सुजैन ने लिखा, 'जिंदगी क्या है, देखभाल से भरी हुई'।
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on
आगे सुजैन लिखती हैं, 'हमारे पास खड़े रहने और देखने का वक्त नहीं है। प्यार से किसी चीज का कारण और हालचाल पूछने का वक्त नहीं है। इसलिए कुछ देर रुकें और निहारने का आनंद उठाएं। अपने अंदर महसूस करें, इसे अपने अंदर समाहित करें। हम सभी लोग कहीं ना कहीं जा रहे हैं, जबकि हमें पता नहीं कि हम कहां जा रहे हैं। इसी शानदार चीज को जिंदगी कहते हैं'
गौरतलब है कि सुजैन खान इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने बच्चों के लिए ऋतिक के घर में ही आकर रुकी हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद सुजैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसके बाद से दोनों के एक बार फिर से साथ होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों कई बार एक साथ समय बिताते हुए नजर आते रहते हैं।