बॉलीवुड अभिनेता राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने बुधवार को अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मनाई। लॉकडाउन के चलते किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमित नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शादी की सालगिरह की बधाई दी, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा जिनकी बधाई की चर्चा हो रही हैं वह राकेश रोशन के बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन हैं।
Hrithik Roshan: पैरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी पर ऋतिक ने बजाया पियानो, पूर्व पत्नी सुजैन ने ऐसे दी बधाई
जी हां, ऋतिक रोशन ने अपने माता-पिता को 49वीं शादी की सालगिरह की बेहद खास अंदाज में बधाई दी। इतना ही नहीं ऋतिक के साथ उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी उनके साथ मौजूद थीं। दरअसल ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर राकेश रोशन और पिंकी रोशन सहित अपने तीन वीडियो साझा किया। जिसमें पहला थ्रोबैक वीडियो है इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार के साथ किसी ठंडी जगह पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
वहीं दूसरे वीडियो में पूरा रोशन परिवार वीडियो कॉल के जरिए राकेश रोशन और पिंकी को शादी की सालगिरह की बधाई देते नजर आया। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन और उनका परिवार सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और बच्चों के साथ नजर आए।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
इस वीडियो में ऋतिक पियानो बजा रहे हैं जबकि सुजैन राकेश रोशन और पिंकी को बधाई दे रहे हैं। इन वीडियो के साथ ऋतिक रोशन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भावनाओं को हमेशा नाचते रहना चाहिए, चाहे वह घर के अंदर क्वरंटीन को या फिर बाहर'। सोशल मीडिया पर ये तीनों वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर और ऋतिक के फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सुजैन खान इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ उनके घर में रह रही हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले वह ऋतिक के घर अपने बच्चों के साथ आई हुईं थीं, लेकिन अचनाक से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद तब से सुजैन अभी तक अपने घर नहीं गईं। सुजैन सोशल मीडिया पर ऋतिक के घर की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।
पढ़ें: Coronavirus: मदद के लिए शाहरुख ने बीएमसी को दिया अपना आलीशान ऑफिस, सामने आया अंदर का वीडियो