नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'छोरी 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह साल 2021 में आई फिल्म 'छोरी' का सीक्वल है। नुसरत की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसकी वजह से मेकर्स अब इस फिल्म का दूसरा भाग लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर यह खत्म हुई थी। इसके अलावा फिल्म में कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं। इसके पहले भाग को भी उन्होंने ही बनाया था। इसका निर्माण टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और एबंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में नुसरत भरूचा एक बार फिर साक्षी के किरदार में दिखेंगी। वहीं, इस बार उनके साथ सोहा अली खान भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।
Chhori 2: 'छोरी 2' की शूटिंग हुई शुरू, इस बार नुसरत भरूचा के साथ एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी सोहा अली खान
सीक्वल पर बात करते हुए, निर्देशक विशाल फुरिया ने कहा, "मैं इसके सीक्वल के साथ छोरी की कहानी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा छोरी को एक मल्टीपल फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने की कल्पना की है और मुझे खुशी है कि मेरे निर्माता मेरी दृष्टि का समर्थन कर रहे हैं। मैं सीक्वल में नुसरत को वापस लाने और सोहा जैसी पावर हाउस प्रतिभा के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।'
Karisma Kapoor: 'ले गई ले गई' गाने पर थिरकती दिखीं करिश्मा कपूर, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
वहीं, नुसरत ने अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, "मैं साक्षी की भूमिका को फिर से निभाने और छोरी की दुनिया में वापस जाने के लिए काफी उत्साहित हूं। दर्शकों को दिखाने के लिए हमारे पास क्या है इसे अनुभव करने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती। इस बार उन्हें और बेहतर और अच्छा देखने को मिलेगा।
Fatima Sana Shaikh: मिर्गी के दौरे पड़ने पर छलका फातिमा सना शेख का दर्द, बोलीं- भाग्यशाली हूं कि बच गई
South Vs Bollywood: 'चार फिल्में चली होंगी', साउथ बनाम बॉलीवुड पर कार्तिक आर्यन ने कही यह बात