Hina Khan: माहिरा खान के बेटे अजलान की मुरीद हुई हिना खान, तारीफ में एक्ट्रेस ने कही ये बात
माहिरा खान की पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। जब से उन्होंने शाह रुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया है, तब से फैंस उनके दीवाने हैं।
विस्तार
माहिरा खान की पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि भारत में भी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। जब से उन्होंने शाह रुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम किया है, तब से फैंस उनके दीवाने हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान के कई कलाकारों एक्ट्रेस को मुबारकबाद दी है। वहीं, हाल ही में टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान ने माहिरा खान के बेटे अजलान को लेकर बात की है और उन्होंने उसकी तारीफ की है।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है। इस दौरान उन्होंने माहिरा खान की शादी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अजलान नजर आ रहा है। इस दौरान अजलान ने माहिरा का हाथ पकडा हुआ है और साथ में बैठा हुआ दिख रहा है।
हिना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह बच्चा, मैं उसके कॉन्फिडेंस से नजरें नहीं हटा पा रही हूं। वह जानता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, उसकी मां उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगी। चाहे वह किसी के भी साथ समझौता कर ले, यह जुड़ाव की शक्ति है। वह उसे इतना मजबूत बनाती है। वह पहले उस पर विश्वास करती थी। आप जो बोएंगे वही पाएंगे, यह वीडियो बहुत हार्ट टचिंग और इंस्पिरेशनल है।
यह भी पढ़ें: प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे लोकेश कनगराज, 'लियो' निर्देशक ने किया खुलासा