छोटे पर्दे के ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इन सितारों के माता-पिता नहीं चाहते थे कि ये अभिनय में अपना करियर बनाए। हालांकि, इन स्टार्स ने एक्टिंग करने के लिए अपने परिवार से बगावत की और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर सुरवीन चावला तक का नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं टीवी के इन सितारों के बारे में...
2 of 7
हिना खान
- फोटो : social media
हिना खान
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर एक अलग पहचान बनाई है। हिना के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनय में अपना करियर बनाए। अभिनेत्री ने एक्टिंग करने के लिए अपने परिवार से लड़ाई तक कर ली थी। हालांकि, बाद में हिना को उनके पिता ने सपोर्ट किया था।
यह भी पढ़ें: Dunki Buzz: पेरिस में फैंस पर चढ़ा डंकी का खुमार, एफिल टॉवर के सामने लुट पुट गाने पर किया परफॉर्म
3 of 7
सुरवीन चावला
- फोटो : social media
सुरवीन चावला
चर्चित टीवी शो 'कहीं तो होगा' से एक्टिंग शुरू करने वाली अभिनेत्री सुरवीन चावला को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके माता-पिता एक्टिंग के खिलाफ थे। अभिनेत्री ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग में अपना करियर बनाया। सुरवीन ने टेलीविजन पर ही नहीं बड़े पर्दे पर भी अपने दमदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने 'अग्ली', 'हेट स्टोरी 2', 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है।
4 of 7
श्रुति शर्मा
- फोटो : social media
श्रुति शर्मा
श्रुति शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वे अभिनय में अपना करियर बनाए। अभिनेत्री अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभिनय में अपना करियर बनाया।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन
5 of 7
आयशा सिंह
- फोटो : social media
अंकित गेरा
अंकित गेरा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। अभिनेता को इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अंकित के पिता चाहते थे कि वे एक बिजनेसमैन बने और उनके बिजनेस को संभाले। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं, क्योंकि उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया। अभिनेता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।