Dunki Buzz: पेरिस में फैंस पर चढ़ा डंकी का खुमार, एफिल टॉवर के सामने लुट पुट गाने पर किया परफॉर्म
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का खुमार पेरिस में देखा गया है। फैंस, एफिल टावर के सामने 'लुट पुट गया' गाने पर परफॉर्म करते नजर आए हैं।
विस्तार
शाहरुख खान ने 2023 में 'पठान' के साथ ब्लॉकबस्टर वापसी की और फिर एक और ब्लॉकबस्टर 'जवान' से प्रशंसकों को प्रभावित किया। अब, वर्ष खत्म होने के साथ ही उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और 'डंकी' का बुखार अब पेरिस पर भी चढ़ गया है।
पेरिस में दिखा डंकी का बज
राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की 'डंकी' पेरिस के सबसे प्रमुख स्थानों, एफिल टावर और आर्क डी ट्रायम्फ तक पहुंच गई है। पेरिस के इन दो प्रमुख स्थलों के सामने 'डंकी' के गाने प्रदर्शित करने वाली वैन देखी गईं और फैंस को 'डंकी' और वैन के पोस्टर के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया।
Faysal Quraishi: पाकिस्तानी सिनेमा को चलाने के लिए भारतीय फिल्मों से बैन हटाना जरूरी, फैसल कुरैशी का बड़ा बयान
HISTORIC : DUNKI mania has reached the most prominent places of Paris - Eiffel Tower and Arc De Troimphe 🔥
DUNKI WITH FAMILY @RedChilliesEnt @yrf @iamsrk @NiGHTEDFiLMS @iamdesimag pic.twitter.com/pCUOgzh6xH— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 30, 2023
'डंकी' ने रचा इतिहास
इतना ही नहीं, शाहरुख खान अभिनीत 'डंकी' क्रिसमस की शाम यूरोप के ले ग्रांड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी बन गई है। यूरोप के सबसे बड़े सिनेमाघर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ देखी गई। विदेशों में दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फैंस का प्यार ले ग्रांड रेक्स में साफ नजर आया, जहां सिनेमा हॉल के बाहर भी फैंस की एक बड़ी कतार देखी गई। इसके साथ ही 'डंकी' क्रिसमस की शाम को ले ग्रैंड रेक्स के भव्य हॉल में प्रदर्शित होने वाली पहली हिंदी बॉलीवुड फिल्म बन गई।
New Year 2024: 'मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके', दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता
'डंकी' का शानदार प्रदर्शन जारी
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।