आपने बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के बारे में सुना होगा कि वह एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन क्या आप जानती है कि कई बॉलीवुड के फीमेल सिंगर्स ऐसी भी जो एक गाने के लाखों रुपये चार्ज करती हैं। चलिए जानते है इस लिस्ट में किन सिंगर्स का नाम शामिल हैं।
Richest Female Singers: श्रेया घोषाल से लेकर नेहा कक्कड़ तक, जानिए- कौन हैं भारत की सबसे अमीर सिंगर्स
तुलसी कुमार
गुलशन कुमार की बेटी और टी-सीरीज की मालकिन तुलसी कुमार भी संगीत के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं। साथ ही तुलसी बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर भी हैं। वो एक सॉन्ग के 7 से 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। तुलसी इसके साथ ही बॉलीवुड की सबसे अमीर सिंगर का तमगा भी अपने पास रखती हैं। उनकी नेटवर्थ 200 करोड़ रुपए है और वो सिंगिंग के साथ अपने अलग-अलग बिजनेस पर भी फोकस करती हैं।
श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे बड़ी फिमेल सिंगर्स में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गीत बॉलीवुड के नाम किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेया एक सॉन्ग को गाने के 25-27 लाख रुपए लेती हैं। वहीं श्रेया की कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो रिपोर्टस के अनुसार, उनकी संपत्ति 185 करोड़ रुपए है।
सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान ने 13 साल की उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू कर दिया था। जिसके बाद सुनिधि ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब सुनिधि एक सॉन्ग को गाने के 12 से 16 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है।
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने जगराते में माता के भजन गाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। अब नेहा सिंगिंग के क्षेत्र में जाना माना नाम हैं। नेहा एक सॉन्ग को गाने के 10 से 12 लाख रुपए चार्ज करती हैं वहीं उनकी नेटवर्थ 37 करोड़ रुपए है।