बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने फिल्म में अपने किरदार को कुछ ऐसे जिया की असल जिंदगी में फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। आज बात करते हैं उन्ही स्टार्स की...
2 of 8
तापसी पन्नू
- फोटो : Twitter
तापसी पन्नू
सबसे पहले बात करते हैं तापसी पन्नू की। तापसी पन्नू ने अपने सोशल अकाउंट से बेहद दर्दनाक और डरावनी फोटो शेयर की थी। तापसी पन्नू द्वारा साझा की गई इस फोटो में जले हुए हाथ और प्लास्टर चढ़े पैर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद फैंस उन्हें जल्दी स्वस्थ होने और अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे थे।
दीपिका पादुकोण
मेघना गुलजार के निर्देशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया तो दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया। पोस्टर में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिख रही थीं। दीपिका पादुकोण का ये लुक देख फैंस हैरान रह गए थे।
फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा के किरदार ने न सिर्फ दर्शकों पर छाप छोड़ी बल्कि हैरान भी किया। फिल्म को उमंग कुमार ने निर्देशित किया था। 'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत की तरह दिखने के लिए महज 25 दिनों में 18 किलो वजन कम भी किया था।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' का ये पोस्टर ही देख लीजिए। कितना हैरान कर देने वाला है। आप अंदाजा भी नहीं लगा पाए होंगे कि छोटे से बच्चे के किरदार में अमिताभ बच्चन हैं।