अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे बाद यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग देश छोड़ने की पुरजोर कोशिशों में हैं और हवाई अड्डे पर बेतहाशा भीड़ है। भारत में भी आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने भी अफगानिस्तान में घट रही घटनाओं पर दुख जताया है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों और अन्य राष्ट्र के लोगों की सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना की है। प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'हमारे बहुत सारे भारतीय भाई-बहन और दूसरे देश के लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। उम्मीद है उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए। वहां के वीडियोज देख मेरा दिल टूट गया है। ऊपरवाला उनका साथ दे।'
साथ ही अभिनेत्री ने इस ट्वीट में अफगानिस्तान में फंसी महिलाओं के लिए खास तौर पर अफसोस जताई है। प्रीति के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अफगानिस्तान के लिए संवेदना जाहिर की है।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। वह टीवी पर काबुल की तस्वीरों और वीडियो देखकर पर विचलित हो गई हैं। काबुल के ये हालात देखकर उन्हें साल 1974 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'धर्मात्मा' की याद आ रही है। आज हेमा मालिनी साल 1974 में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद कर रही हैं।
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : Instagram
हेमा मालिनी ने फिल्म 'धर्मात्मा' का पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, 'एक खुशहाल और शांत देश अफगानिस्तान के साथ जो हो रहा है वह दुखद है। 'धर्मात्मा' में मैंने एक घुमंतू लड़की की भूमिका निभाई थी जिसकी पूरी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। मैंने अपने पैरंट्स के साथ वहां काफी अच्छा वक्त गुजारा था और फिरोज खान ने हमारा काफी ख्याल रखा था।'
4 of 5
अभिनेत्री शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला
शबाना आजमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इतिहास ने हमें सिखाया है कि धर्मान्ध लोग पहले धर्म के नाम पर संस्कृति पर हमला करते हैं। याद है कि कैसे तालिबान ने छठीं शताब्दी में बामियां बुद्धाज को ध्वस्त कर दिया था। यह क्रूरता की ओर इशारा करता है। इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने भी एक वीडियो साझा कर तालिबानियों की निंदा की है।
5 of 5
अफगानिस्तान संकट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित वतन लाया गया है। सभी लोग अपने देश पहुंचकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं और इस दौरान सभी ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।